रायपुर. काम दिलाने का झांसा देकर राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र के डूंडा में गुरुवार देर रात दो युवकों ने एक युवती से दुष्कर्म किया. शुक्रवार को युवती ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार ब्यूटीशियन का काम करने वाली एक युवती को कुछ समय पहले रॉन्ग नंबर लग गया. इसके चलते वह ललित यादव और संजय साहू के संपर्क में आ गई. युवती के पास इन दिनों कोई काम नहीं था.
http://निर्भया के दोषियों का नया डेथ वॉरंट जारी, 1 फरवरी को होगी फांसी
इस पर आरोपियों ने उसे काम दिलाने का झांसा देकर गुरुवार रात टेमरी इलाके में बुलाया. दोनों की बातों में आकर युवती उनसे मिलने के लिए पहुंच गई. वहां से आरोपी अपनी कार में युवती को स्वागत विहार ले गए और वहां दुष्कर्म किया. युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद युवती को छोड़कर भाग निकले. घटना के बाद शुक्रवार को युवती ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.
http://नाबालिग से अनाचार का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल







