আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छात्रा को घर छोड़ने के बहाने कार में बिठाया फिर दुष्कर्म, 6 गिरफ्तार

Published on: January 28, 2020
---Advertisement---

बिलासपुर. गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल से घर लौट रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने कार सवारों ने सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया. शिकायत के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग हैं. वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा है. उसकी छोटी बहन ने गणतंत्र दिवस पर अपने स्कूल में डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. छात्रा उसके साथ कार्यक्रम देखने स्कूल गई थी. दोपहर कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तीन युवक उनके करीब कार लेकर पहुंचे और दोनों को घर छोड़ने की बात कही. इनमें से एक युवक दीपक सिंह को छात्राएं पहचानती थीं. पहले तो उन्होंने मना किया, पर जोर देने पर तैयार हो गईं.

http://जानिए क्या है कोरोना वायरस, इसके संक्रमण से बचने स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

कार दीपक की ही थी, उसमें तीन लोग और बैठे थे. अशोक नगर चौक के पास तीनों ने दोनों बहनों को चाउमिन खिलाया और कोल्ड्रिंक पिलाई. यहां से फिर अपने दोस्तों को फोन किया और उन्हें बिरकोना रोड की ओर ले गए. यहां पहले से तीन लोग मौजूद थे. बड़ी बहन ने कहा कि उसे टॉयलेट जाना है. मुख्य आरोपी उसे टायलेट कराने के बहाने खंडहर की ओर ले गया और जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर उसने बेल्ट से मारा. बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे कार में छोड़कर दोस्तों के साथ बाइक में निकल गया. किशोरी ने अपनी सहेली को घटना की जानकारी दी तो उसने छात्रा के माता-पिता को बताया. पिता उसे लेकर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया और पीड़िता का मुलाहिजा कराया. पुलिस ने कार जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

http://Tata Nexon EV भारत में लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 312 किमी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now