नई दिल्ली. एक प्यार का नगमा है गाकर इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल अक्सर किसी न किसी वजह चर्चा का विषय बनी रहती हैं. कभी उनकी आवाज लोगों के मन में बस जाती है तो कभी रानू अपनी अतरंगी हरकतों के कारण सोशल मीडिया पर लोगों के मीम्स का शिकार बन जाती है. हाल ही में रानू मंडल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू मंडल न सिर्फ दुल्हन के कपड़े पहने नजर आ रही हैं बल्कि उन्होंने काफी हेवी मेकअप भी किया हुआ है. इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज पहना हुआ है.
साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वेलरी पहनी हुई है. वह पूरी बंगाली दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं. आप देख सकते हैं कि वायरल वीडियो में रानू मंडल दुल्हन के ड्रेस में ‘कच्चा बादाम’ गाती नजर आ रही हैं. दुल्हन के लुक में सजकर रानू मंडल मोस्ट वायरल सॉन्ग कच्चा बादाम अपने ही अंदाज में गा रही हैं और साथ में डांस करने की भी कोशिश कर रही हैं. वीडियो के आखिर में रानू फैंस को वेव करते हुए भी दिखाई दे रही हैं. दुल्हन के रूप में रानू मंडल को कच्चा बादाम गाना गाते देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो चुका है.
https://प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना
Kacha badam ft ranu mondal
😭😂#TejRan pic.twitter.com/ROboNTNXuA— 𝐀𝐡𝐚𝐧𝐇𝐚𝐡𝐚𝐡 (@AhanaItIs) April 13, 2022










