আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिर दिखाए रानू मंडल ने नखरे, फैन को इग्नोर करने वाला एक और वीडियो वायरल

Published on: November 23, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. रानू मंडल आएदिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. बीते दिनों एक फैन के छूने पर नाराज हुईं रानू का वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था. इस वीडियो के बाद रानू को चारों तरफ से आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं. इसके अलावा वो अपनी मेकअप वाली तस्वीरों पर भी खूब ट्रोल हुई थीं. अब एक बार फिर से रानू का नया वीडियो सामने आया है. जिसमें वो एक फैन को कथित तौर पर इग्नोर करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में एयरपोर्ट पर रानू किसी का इंतजार करती दिख रही हैं, वो हाथ में बोर्डिंग पास भी लिए हुए हैं. रानू मंडल को खड़े देख उनके पास एक फैन जाती है और सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट करती है.

http://रामझरना हो श्रीराम वन-गमन मार्ग में शामिल : ओपी चौधरी

इस फैन को देखकर रानू समझ नहीं पाती हैं कि क्या प्रतिक्रिया दें, वो किसी कंफ्यूजन में दिख रही हैं. इस कारण से वीडियो में नजर आ रहा है कि उन्होंने फैन को इग्नोर कर दिया. वहीं इस वीडियो पर एक बार फिर से रानू के बर्ताव का विरोध किया जा रहा है. रानू के एक फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मिले कमेंट्स को देखें तो, एक फैन ने रानू को घमंडी कहा तो वहीं दूसरे ने ये तक लिख दिया कि इनका घमंड जल्द ही टूट जाएगा. वहीं एक अन्य ने रानू को ऐसे बर्ताव ना करने की हिदायत दे डाली है. हालांकि कईयों ने ये भी कहा है कि ये वीडियो अधूरा है, इसलिए रानू का रिएक्शन पूरी तरह से समझ नहीं आ रहा है. ऐसे में उन्हें ट्रोल किया जाना ठीक नहीं है.

http://भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद बंशीलाल महतो का निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now