महासमुंद/बसना. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बसना विकासखंड के गढ़फुलझर में आयोजित बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन व बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने रामचंडी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर उन्होंने कोलता समाज को बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा समाज है, जो एक बड़े वर्ग को अपने साथ लेकर चलता है. यह समाज भारतीय समाज, संस्कृति एवं परंपरा को लेकर चलने वाला समाज है, क्योंकि इस समाज के अधिकांश लोग खेती-किसानी करने वाले लोग हैं.
https://सहर अफशा ने शोबिज को कहा अलविदा, पकड़ी इस्लाम की राह
मुख्यमंत्री ने इस दौरान गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर स्थल को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने, सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा, मंगल भवन, सार्वजनिक शौचालय और सरोवरों के सौंदर्यीकरण की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा की संस्कृति प्राचीन संस्कृति है और छत्तीसगढ़ मुख्य रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से इस राज्य से जुड़ा है. दोनों प्रदेश के लोगों का रोटी-बेटी का संबंध है. इस मौके पर मुख्यमंत्री को पड़ोसी राज्य ओडिशा के पारंपरिक व्यंजन अरसापिठा से तौला गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अन्य स्थलों के साथ-साथ रामचण्डी मंदिर के स्थल को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.
https://Oppo A77s भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस







