नई दिल्ली. 25 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु ने शानदार ओपनिंग की है. दिवाली और त्योहारों की छुट्टियों का अक्षय कुमार की फिल्म को काफी फायदा हुआ है. राम सेतु ने पहले दिन अच्छी कमाई की है. पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का पहले दिन का कलेक्शन करीब 15 करोड़ रुपए रहा है. इसी के साथ ये फिल्म अक्षय कुमार की साल 2022 की बेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है. अक्षय कुमार की पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थीं. बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थीं.
https://भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का निधन, शोक लहर
ऐसे में हर किसी की गिगाहें अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज राम सेतु पर टिकी हुई हैं. फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की है. अब देखते हैं आने वाले दिनों में अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी हिट साबित होती है. अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की थैंक गॉड से क्लैश हो रहा है. पहले दिन की कमाई में राम सेतु अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड पर भारी पड़ गई है. राम सेतु के पहले दिन की कमाई 15 करोड़ बताई जा रही है, जबकि थैंड गॉड ने सिर्फ 8-9 करोड़ रुपए ही कमाए हैं.
https://‘मुझे बचाने के लिए थैंक्यू’, कार्तिक ने अश्विन से क्यों कहा ऐसा?










