আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘राम सेतु’ का ट्रेलर रिलीज, पत्थर लिए पानी पर चलते नजर आए अक्षय

Published on: October 11, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. दो मिनट और 9 सेकेंड लंबे ट्रेलर में अक्षय कुमार को अपनी टीम के साथ राम सेतु की खोज में दिखाया गया है. इस दौरान अक्षय का सामना एक ऐसे राज से होता है, जो कोई नहीं जानता. अक्षय उस राज को सबके सामने लाने की ठान लेते हैं. ट्रेलर से ही कहानी का हिंट भी मिल जाता है. कुछ लोग राम सेतु को बर्बाद करने की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर अक्षय अपनी टीम के साथ मिलकर यह साबित करने के मिशन पर निकल जाते हैं कि राम सेतु है.

https://जस्टिस चंद्रचूड़ होंगे 50वें CJI, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने की सिफारिश

इस दौरान उनका सामना ऐसे राज से होता जो होश उड़ा देता है. ट्रेलर के आखिर में अक्षय को हाथ में एक बड़ा सा पत्थर लिए पानी पर चलते हुए दिखाया जाता है. बता दें कि ‘राम सेतु’ को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, नास्सर, नुसरत भरूचा और प्रवेश राणा भी हैं. यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज होगी.

https://VIDEO : शिल्पा शेट्टी ने बताई ‘पति’ और ‘ससुराल’ की समस्या, नहीं रुकेगी हंसी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now