रायपुर. कांग्रेस ने चित्रकोट विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. चित्रकोट उपचुनाव के लिए एआईसीसी ने बस्तर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमन बेंजाम के नाम पर मुहर लगाई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके नाम की अनुशंसा की थी. बता दें चित्रकोट विधानसभा सीट दीपक बैज के सांसद बनने के बाद से खाली पड़ी है जिसके लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा. गौरतलब है कि चित्रकोट उपचुनाव के लिए 30 सितंबर तक प्रत्याशी नामांकन फॉर्म जमा कर सकते हैं. दो राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के साथ ही छत्तीसगढ़ चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होने हैं. यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई है.
http://सचिन ने की पानी से भरी पिच पर बल्लेबाजी, VIDEO देख फैंस हुए हैरान
मुख्यमंत्री ने जयंती पर अमर शहीद भगत सिंह के बलिदान को किया नमन
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया. मातृभूमि के लिए शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए युवा पीढ़ी ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली हैं, मुझे पूरा विश्वास है वे इसे जल्दी पूरा कर पाएंगे.
http://दो दिन में निपटा लें ये काम, नहीं तो बेकार हो जाएगा आपका PAN कार्ड








