আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस युविका चौधरी की गिरफ्तारी की उठी मांग, ये है वजह

Published on: May 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस युविका चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है. ट्व‍िटर पर #ArrestYuvikaChoudhary टॉप ट्रेंड बना हुआ है. युविका चौधरी ने भी अपने एक ब्लॉग (वीडियो लॉग) में हरिजन समुदाय के लिए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया है. इसके बाद से गुस्साए लोग युविका का वीडियो शेयर कर उन्‍हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में युविका के पति प्रिंस नरूला हेयरकट करवा रहे होते हैं. तभी युविका वहां फोन लेकर आती हैं और वीडियो बनाने लग जाती हैं.

http://द फैमिली मैन 2 का नया प्रोमो रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए मनोज बाजपेयी

इसी दौरान युविका कहती हैं, जब भी मैं व्लोग बनाती हूं तो मैं ऐसे ही खड़ी हो जाती हूं. मुझे इतना वक्त मिलता ही नहीं है कि अपने आप को ढंग से निखार सकूं. और ये (प्र‍िंस नरूला) मुझे तैयार होने का टाइम भी नहीं देते. इसी दौरान एक्ट्रेस जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती हैं. युविका के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है. अब युविका ने इस मामले में ट्वीट करते हुए माफी मांगी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- हैलो दोस्तों, मैं नहीं जानती थी कि उस शब्द का क्या मतलब है, जो मैंने अपने व्लोग में इस्तेमाल किया.

http://‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ का पहला गाना ‘मेरे लिए’ रिलीज, दिखा रूमी के प्यार में अगस्त्य का जुनून

मैं किसी को आहत नहीं करना चाहती थीं और ना ही किसी को चोट पहुंचाना चाहती थी. मैं सभी से माफी मांगती हूं. उम्मीद है कि आप सभी लोग समझेंगे. सभी को प्यार. बता दें कि युविका चौधरी को फिल्म ‘ओम शांति ओम से जाना जाता है. इसमें उन्होंने डॉली अरोड़ा का रोल किया था. इसके अलावा वो टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने ‘अस्तित्व एक प्रेम कहानी’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘अम्मा’, और ‘नच बलिए 9’ जैसे शोज में काम किया है. युविका ‘बिग बॉस 9’ का भी हिस्सा रही थीं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now