रायपुर. आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन पर आज आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने मदिरा दुकानों से अधिक दर पर मदिरा विक्रय की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए स्वयं मदिरा की खरीदी कराई. आयुक्त ने मंदिरहसौद के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान की जांच में अधिक दर पर मदिरा विक्रय किया जाना पाया, जिस पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने प्रकरण कायम कर कार्रवाई की. इसी तरह राज्य स्तरीय उड़नदस्ता ने जिले के ही विदेशी मदिरा दुकान हीरापुर में भी अधिक दर पर मदिरा विक्रय करते हुए पाए जाने पर प्रकरण कायम किया. एक अन्य जांच में जिले के नवापारा स्थित मदिरा दुकान में एक व्यक्ति विक्रयकर्ताओं को डरा धमका कर अवैध रूप से राशि वसूल करने का प्रयास कर रहा था. इस पर संज्ञान लेते हुए जिले के आबकारी अमले ने संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर की कार्रवाई की.
http://पीएम आवास : अपात्र के नाम निकाले सवा लाख, सरपंच समेत चार गिरफ्तार
कार्य में लापरवाही, अधीक्षक निलंबित
सुकमा. कार्य में लापरवाही बरतने पर बालक आश्रम कोंटा के अधीक्षक बोड्डू नरेश को कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की यह कार्रवाई आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे ने मंगलवार देर शाम की. निलंबन अवधि के दौरान बोड्डू नरेश का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग किया गया है तथा जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी गई है.
http://VIDEO : ‘पति पत्नी और वो’ का रोमांटिक गाना ‘तू ही यार मेरा’ रिलीज, सुनेंगे तो खो जाएंगे







