पिथौरा. जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब की एक फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारकर करीब 250 लीटर हाथ निर्मित महुआ शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार मंगलवार को पिथौरा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम रामपुर के भीतर जंगल में चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का पता कर घेराबंदी कर ली. पुलिस की टीम जंगल के अंदर अलग-अलग दिशाओं में अवैध महुआ शराब निर्माण करने वालों को ढूंढ रही थी तभी सघन जंगलों के अंदर कुछ आहट सुनाई दी. जिसे सुनकर पुलिस टीम अलर्ट हो गई और सभी बलों को एकत्रित कर चारों दिशाओं से घेराबंदी कर छापेमारी की गई.
http://अग्रवाल नर्सिंग होम में हुआ कैंसर ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
जहां जंगल के बीचों बीच नाले के पास कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण कर रहे थे. जिनसे पूछताछ करने पर रामपुर निवासी कार्तिक भोई पिता भगत राम भोई (32), अक्षय कुमार पिता तिरीथ राम सावंरा, सुरेश गोड़ पिता गणतप गोड़ (36), लखन यादव पिता उग्रसेन यादव (40) बताया। उपरोक्त सभी जंगल के अंदर हाथ भट्टी से अवैध महुआ शराब का निर्माण कर रहे थे. जिसे रंगे हाथों पकड़कर उनके कब्जे से अवैध महुआ शराब 250 लीटर कीमती 25 हजार रुपए बरामद किया गया व भारी मात्रा में महुआ शराब बनाने के लिए रखा पास नष्ट कर शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन आदि को जब्त कर थाने लाया गया.
http://वैक्सीनेशन कार्ड में सिंहदेव को बताया मुख्यमंत्री, कलेक्टर ने बीएमओ को हटाया
आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु.अधिकारी (पु) पिथौरा पुप्लेश पात्रे के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा केशव कोसले, साइबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. कौशल कुमार साहू, प्रआर. प्रकाश नंद, लक्ष्मण साहू, आर. शैलेष ठाकुर, देव कोसरिया, संदीप भोई, पीयूष शर्मा, सुभम पाण्डेय, छत्रपाल सिन्हा, मिहीर बिसी, हीरालाल मिश्रा, गिरीश साहू एवं टीम द्वारा की गई.
31 जुलाई तक ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना करें लागू : SC https://t.co/848hREUkYO
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 29, 2021







