আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी कई ऐतिहासिक सौगातें

Published on: February 4, 2022
---Advertisement---

रायपुर. लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ को कई ऐतिहासिक सौगातें दी. उन्होने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया. सांसद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में भूमिहीन श्रमिक रामकुमार निषाद दुर्ग, श्रीमती खुजी मौर्य बस्तर, श्रीमती सोना नेताम बलौदाबाजार-भाटापारा, मसियस तिर्की बलरामपुर-रामानुजगंज ने महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में ‘सेवाग्राम’ और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी.

https://शादी करके ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

राहुल गांधी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की जनता से जो वायदा किया था, वह पूरा करके दिखाया है. किसानों के साथ हमारे प्यारे मजदूर भाई भी काम करते हैं। हमने कहा था कि हमें छत्तीसगढ़ के गरीब मजदूर भाईयों की मदद करनी होगी. आज राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से यह काम भी हम पूरा करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह पहला कदम है, इस योजना के माध्यम से हम आपका पैसा आपको ही वापस दे रहे हैं. उन्होने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूर भाई-बहनों को सीधा फायदा होगा. उन्हें राहत मिलेगी. राहुल गांधी ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर प्रकाशित कॉफी-टेबल बुक ‘‘जो कहा-सो किया’’ का विमोचन भी किया. उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों एवं राजीव युवा मितान क्लब पदाधिकारियों को अनुदान राशि का चेक भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. राहुल गांधी ने इस मौके पर उक्त दोनों योजनाओं की राशि हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन अंतरित की. मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर में बनने वाला ’सेवाग्राम’ गांधी जी और गांधीवाद को समझने, महसूस करने, सीखने और याद रखने के लिए आधुनिक भारत के एक तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा.

https://सोने में तेजी, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए नया भाव

जैसे वर्धा का सेवाग्राम आश्रम गांधी जी के विचार, चिंतन, दर्शन और गांधीवाद के केंद्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर रहा है, वैसा ही नवा रायपुर सेवाग्राम एक उत्कृष्ट गांधीवादी केंद्र बनेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जिन सपूतों ने वर्दीधारी सेवाओं में जाकर देश के लिए प्राण न्यौछावर किये, साथ ही छत्तीसगढ़ में देश भर के जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, उनकी शहादत का सम्मान हम ’छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ के माध्यम से करेंगे, जिसे हम माना रायपुर के चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में बनाने जा रहे हैं. हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि नई दिल्ली के अमर जवान ज्योति को श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने प्रज्ज्वलित किया था और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन राहुल गांधी जी ने किया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now