नई दिल्ली. सलमान खान और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का टाइटल ट्रैक ‘वांटेड’ रिलीज हो गया है. गाने में जहां सलमान का स्वैग देखने को मिल रहा है. वहीं दिशा पाटनी भी अपने डांस से फैंस को लुभाती दिखाई दे रही हैं. गाने के लिरिक्स और म्यूजिक वाकई में शानदार है. गाने के बोल सुनने के बाद आप खुद इस गाने को गुनगाने लग जाएंगे. वीडियो में सलमान दिशा पाटनी के साथ कूल स्टाइल में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. गाने को रिलीज हुए कुछ ही मिनट हुए हैं और ये सान्ग सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है. गाने को साजिद ने गाया है.
http://संशोधित छूटों के साथ महासमुंद जिले में 17 तक बढ़ा लॉकडाउन
बता दें कि ‘राधे :योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है. सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी. फिल्म को जी 5 पर ‘पे-पर-व्यू’ सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी देख पाएंगे.
http://ममता बनर्जी तीसरी बार बनीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ










