तारेश साहू
खल्लारी. संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने विधानसभा क्षेत्र खल्लारी के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पड़कीपाली में साढ़े 6 लाख रुपए की राशि से स्वीकृत सामुदायिक गोंडवाना भवन का भूमिपूजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यादव, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा देवा निर्मलकर, विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, जनपद सदस्य बलराम चन्द्राकर, सरपंच कमलनारायण साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश शर्मा, मोहन कुलदीप, सेवाराम साहू, रेखराज बाग, कोमल महानंद, तारेश साहू, मनोहर पटेल, सुफल साहू, बड़ा खान, रोशन साहू, मीडिया प्रभारी भास्कर राव, सुमीत सोनी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमआर यदु, करारोपण अधिकारी कोमल साहू सहित ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण, ग्राम प्रमुख व ग्रामीणजन थे.
http://हाथियों को देख किसान ने साइकिल छोड़ भागकर बचाई जान
यहां अतिथियों का बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया. भूमिपूजन विधिवत मंत्रोच्चार के साथ महराज विशेषर प्रसाद शर्मा ने सम्पन्न कराया. पश्चात श्री यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र खल्लारी की जनता हमारे और हमारे प्रदेश सरकार के परिवार का हिस्सा है. इसलिए हमें सबका ख्याल है और क्षेत्र में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के अनुरूप हर गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है. उन्होने आगे कहा कि नदी-नाले, खेत-खलियानों और पहाड़ी से घिरे ग्राम पड़कीपाली के नाले में पुल और मार्ग को डामरीकरण वाला सड़क के साथ मुख्य मार्ग से इस गांव को जोड़ना हमारा लक्ष्य है. इसलिए इस आश्रित ग्राम पड़कीपाली को नाले में पुल और सड़क मार्ग की सौगात शीघ्र मिलेगा.
http://कांग्रेस से इस्तीफा देकर खुशबू सुंदर भाजपा में शामिल
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य सीमा देवा निर्मलकर ने सम्बोधित करते हुए हरसंभव विकास और सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहने की बात कही और लोगों को कोरोना महामारी से बचने की सलाह भी दी. आयोजन का संचालन मामाभांचा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कोमल महानंद एवं अंत में आभार प्रदर्शन सरपंच कमलनारायण साहू ने किया. इस दौरान दयालुराम निषाद, गुलाबीराम ध्रुव, प्रेम ध्रुव, जीवन ध्रुव, भागवत ध्रुव, थानसिंग यादव, खेलावन ध्रुव, लोकेश ध्रुव, गोविंद यादव, चोवाराम ध्रुव, रमेश ध्रुव, देवनाथ पटेल, नरोत्तम ध्रुव, मुकुंद निषाद, तमेश्वर यादव, कुसुम बाई ध्रुव, अंजू साहू, धनेश्वरी विश्वकर्मा, पार्वती पटेल, हेमीन जगत सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.







