আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Pure EV Eco Dryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 130 किमी है रेंज

Published on: January 31, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Pure EV ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EcoDryft को लॉन्च कर दिया है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए तय की गई है. यह लॉन्च प्राइस खासतौर पर सिर्फ दिल्ली के लिए है और इकोड्राफ्ट की पैन इंडिया एक्स-शोरूम लॉन्च कीमत 1,14,999 रुपए है. बाइक की ऑन-रोड कीमत राज्य स्तर की सब्सिडी और आरटीओ फीस के आधार पर अलग-अलग होगी. कंपनी ने कहा है कि वाहनों के पहले बैच की डिलीवरी मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होगी. प्योर ईवी EcoDryft के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह एक बेसिक कम्यूटर बाइक की तरह दिखती है.

https://हथिनी ने अपने बच्चे को सिखाया सड़क पार करना, वीडियो वायरल

इस बाइक में एंगुलर हेडलैंप, फाइव स्पोक एलॉय व्हील, सिंगल पीस सीट, आकर्षक डिजाइन का फ्यूल टैंक है जिसमें स्टोरेज मिलती है. कंपनी ने इस बाइक को चार कलर ऑप्शंस – ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड के साथ पेश किया है. प्योर ईवी EcoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के ड्राइव-ट्रेन में स्मार्ट बीएमएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ AIS 156 सर्टिफाइड 3.0 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है. इसमें 3 किलोवाट मोटर, कैन आधारित चार्जर, कंट्रोलर और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. जिसके जरिए प्लेटफॉर्म को भविष्य के किसी भी फर्मवेयर से अपग्रेड किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 130 किमी की दूरी तय कर सकती है. इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है. इसमें तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं.

https://मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण के नियमितीकरण के प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर जताई नाराजगी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now