रायपुर. समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी के लिए समयावधि अब 15 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है. इसके पहले इन फसलों की खरीदी के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित थी. गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण मिंजाई में हुई देरी के फलस्वरूप किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. राज्य के वन क्षेत्रों के आसपास निवासरत वनवासियों के द्वारा परम्परागत रूप से कोदो, कुटकी तथा रागी जैसे मिलेट फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने इस वर्ष से समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का निर्णय लिया है.
https://‘बधाई दो’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, देसी शादी में जमकर नाचे राजकुमार-भूमि
इसके तहत अब एक दिसम्बर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक चलने वाले इस खरीदी अभियान के तहत वनवासियों-किसानों से कोदो तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रति किलोग्राम तथा रागी का समर्थन मूल्य 33.77 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है. गौरतलब है कि पिछले वर्षों के दौरान इन मिलेट फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं होने के कारण कोदो, कुटकी तथा रागी जैसे मिलेट फसलों का उत्पादन धीरे-धीरे कम होते जा रहे थे. राज्य सरकार द्वारा इन परिस्थितियों पर विचार करते हुए कोदो, कुटकी तथा रागी को इस वर्ष से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से क्रय करने का निर्णय लिया गया है.
https://आवेदक को शुल्क लौटाने राज्य सूचना आयोग का जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश







