আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, शोक की लहर

Published on: March 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर दिलजान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास हुआ. दिलजान की कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण उनकी कार बेकाबू हो गई और जंडियाला गुरु के पास बने रोड डिवाइडर से टकरा गई. कार डिवाइडर को तोड़ते हुई कर कई पलटियां खाते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर रुकी. दिलजान की मौके पर ही मौत हो गई. थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने सूचना मिलते ही कार से दिलजान को निकाल कर एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.

http://कर्मचारियों के बकाया एरियर्स की तीसरी किस्त के भुगतान हेतु आदेश जारी

दिलजान की पत्नी व बेटी विदेश में हैं. उन्हें जानकरी दे दी गई है. वे पांच अप्रैल को अमृतसर पहुंचेंगे. पुलिस ने दिलजान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. उनका पोस्टमार्टम उनकी पत्नी के आने के बाद ही किया जाएगा. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिलजान की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होने कहा कि वे उभरते गायक दिलजान की हादसे में मौत की खबर से स्तब्ध हैं. शोक स्तंप्त परिवार के साथ मेरी संवेदना है. दिलजान की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स और सितारे गायक दिलजान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सिंगर सुकशिंदर ने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला. संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है.

http://नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बारिश की जाए’ रिलीज, डांस करते आए नजर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now