रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों को नववर्ष की सौगात देते हुए आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किए जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया है. इससे सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे. मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों में हर्ष का माहौल है. मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देशों का तत्काल पालन करने हेतु गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया. मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा विस्तृत प्रस्ताव शासन की और प्रेषित किया गया है.
https://VIDEO : भोजपुरी गाने पर देसी अंदाज में झूमती दिखीं आम्रपाली दुबे
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वाक-इन- इंटरव्यू
कांकेर. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में 17 एवं 18 जनवरी को वाक-इन-इन्टरव्यू रखा गया है. पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं. दस्तावेजों का सत्यापन उपरांत वाक-इन-इन्टरव्यू लिया जाएगा. फार्म का प्रारुप एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए कांकेर जिले की वेबसाइट kanker.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है.
https://व्यावसायियों की बैठक में एसडीएम बोलीं- कालाबाज़ारी की शिकायत पर होगी तत्काल कार्रवाई






