नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा जोनास की फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो इंडिया में ही नहीं दुनियाभर में देखा जा रहा है. देसी गर्ल की ‘लव अगेन’ का ट्रेलर शानदार है जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिला है. बता दें ‘लव अगेन’ 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी नजर आएंगे. प्रियंका की फिल्म में निक जोनस की झलक भी देखने को मिलेगी. जी हां, निक जोनस स्पेशल अपीरियंस करते दिखेंगे. लव अगेन को जेम्स सी स्ट्रॉस ने लिखा है तो डायरेक्टर भी जेम्स ने ही किया है.
https://न्यूज एंकर इशिका शर्मा के हत्यारे गिरफ्तार, लूटपाट के इरादे से की गई हत्या
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास और ह्यूगन को मीरा और रॉब के रूप में दिखाया गया है. लव अगेन स्क्रीन जेम्स द्वारा निर्मित और सोनी पिक्चर्स द्वारा वितरित किया जाएगा है. इसमें रसेल टोवी, स्टीव ओरम, ओमिड जेलिली, सोफिया बार्कले, लिडिया वेस्ट, अरिंज केने और सेलिया इमरी भी हैं. लव अगेन के ट्रेलर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- हमने ये फिल्म बहुत ही मुश्किल समय में बनाई है. ज्यादातर समय हम अपने परिवार से अलग रहे हैं, लेकिन सेट पर हर दिन बेहद ही खास था. खासकर इस स्टारकास्ट के साथ. प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन स्टारर ये फिल्म ’12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
https://पैसे के विवाद में 22 साल के प्रेमी ने कर दी 42 साल की प्रेमिका की हत्या










