আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निजी दुकानदारों को भी सरकारी रेट पर बेचना होगा रासायनिक खाद, शिकायत पर होगी कार्रवाई

Published on: July 5, 2021
---Advertisement---

कांकेर. सहकारी समितियों में जिस रेट पर रासायनिक खाद जैसे-यूरिया, डीएपी, पोटाश, सुपर फास्फेट, एनपीके इत्यादि का विक्रय किया जाता है, उसी रेट पर निजी दुकानदारों को भी रासायनिक खाद का विक्रय करना होगा. रासायनिक खाद बेचने वाले निजी दुकानदारों को अपने दुकान में उपलब्ध रासायनिक खाद और उसका मूल्य सूची प्रतिदिन प्रदर्शित करना होगा तथा भुगतान पीओएस मशीन के माध्यम से ही प्राप्त करना होगा. निजी दुकानदारों द्वारा अधिक रेट में रासायनिक खाद का विक्रय करने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर चंदन कुमार ने इस संबंध में कृषि विभाग के उप संचालक को आवश्यक निर्देश दिए हैं.

http://बदमाशों ने मंगलसूत्र-पर्स छीनने मारा झपट्टा, बाइक से गिरकर 100 मीटर तक घिसटती रही महिला… मौत

अधिक रेट में खाद विक्रय की शिकायत उप संचालक कृषि कार्यालय के दूरभाष नंबर 07868-241661 पर किया जा सकता है. जिला विपणन अधिकारी के अनुसार जिले को प्राप्त रासायनिक खाद के कुल लक्ष्य का 60 प्रतिशत सहकारी समितियों के माध्यम से और 40 प्रतिशत निजी दुकानदारों के माध्यम से बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है और इसके लिए कृषि विभाग द्वारा जिलेवार लक्ष्य आबंटित किए जाते हैं. कांकेर जिले को इस साल 49 हजार 150 मेट्रिक टन रासायनिक खाद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. सहकारी समितियों के लिए 28 हजार 500 मेट्रिक टन और निजी दुकानदारों के लिए 20 हजार 650 मेट्रिक टन उवर्रक का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें यूरिया 20 हजार 300 मेट्रिक टन, डीएपी 14 हजार 250 मेट्रिक टन, पोटाश 05 हजार 100 मेट्रिक टन, सुपर फास्फेट 07 हजार मेट्रिक टन एवं एनपीके 02 हजार 500 मेट्रिक टन लक्ष्य दिया गया है.

http://जाह्नवी कपूर ने शेयर किया लेटेस्ट फोटोशूट, दिखा बोल्ड अंदाज

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले में 70 सहकारी समितियों और 466 निजी खाद-बीज, दवाई दुकानदारों के द्वारा रासायनिक खाद का विक्रय किसानों को किया जाता है. जिले के किसान भाई रासायनिक खाद के अलावा वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का उपयोग भी अपने खेतों में कर सकते हैं. वर्मी कम्पोस्ट तथा सुपर कम्पोस्ट के लिए अपने गांव के गौठान और सहकारी समितियों से संपर्क किया जा सकता है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now