আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर निजी स्कूल संचालक नहीं कर सकेंगे फीस वसूली

Published on: June 17, 2020
---Advertisement---

रायपुर. ऑनलाइन शिक्षा के नाम से निजी स्कूल संचालक अब पालकों से शिक्षा शुल्क नहीं वसूल कर सकेंगे. ऑनलाइन शिक्षा के नाम से निजी स्कूल संचालकों द्वारा फीस वसूली की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने ऑनलाइन क्लास के नाम से फीस वसूली पर रोक लगा दी है. यदि कोई निजी विद्यालय इन निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उस विद्यालय के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा रायपुर जिले के सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यों और प्रबंधकों को आदेश जारी किया है.

http://कलेक्टोरेट पहुंचे किसानों ने बताया- एक साल पहले बेचा था धान, अब तक नहीं हुआ भुगतान

जिसमें कहा गया है कि सभी निजी स्कूल लॉकडाउन के अवधि में स्कूल फीस वसूली स्थगित रखें, जिससे पालकों और बच्चों को परेशानी न हो. आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन की अवधि में किसी भी पालक को लिखित रूप में अथवा मोबाइल के माध्यम से स्कूल फीस वसूली के लिए संदेश प्रसारित नहीं किया जाए. निजी स्कूल में किसी भी प्रकार की सामूहिक रूप से पालकों की बैठक आयोजित न की जाए. ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के लिए पालकों से शिक्षा शुल्क न लिया जाए.

http://पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा, जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now