अंबिकापुर. सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में जेल प्रशासन ने दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक रामनारायण साहू (24) को दोहरे हत्याकांड मामले में वर्ष 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. बीमारी के चलते उसे जेल के ही अस्पताल में भर्ती किया गया था. मौसम खराब होने के कारण गुरूवार रात को अचानक लाइट चली गई.
http://Yes Bank संकट पर राहुल बोले- मोदी और उनके विचारों ने बर्बाद कर दी अर्थव्यवस्था
इसी दौरान कैदी रामनारायण ने कंबल फाड़कर उसका फंदा बनाया और खिड़की में फंसाकर लटक गया. सुबह होने पर जब शव लटका देखा तो इसकी जानकारी हुई. इसके बाद जेल प्रशासन को सूचना दी गई. वहीं एक अन्य कैदी की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से बीमार था. इसके बाद जेल प्रशासन ने मुख्य प्रहरी विजय बहादुर सिंह और प्रहरी गडराज कंवर को निलंबित कर दिया है. जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़ ने बताया कि दोनों कैदियों की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच होगी.
http://कोरोना वायरस : दिल्ली में एक और मामला, भारत में अब तक 31 मरीज







