महासमुंद. जिला जेल से गुरुवार सुबह कचरा फेंकने के लिए मुख्य प्रहरी के साथ बाहर निकला कैदी उन्हें चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने सूचना पर फरार कैदी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. मामले में जेल प्रबंधन ने मुख्य प्रहरी राणा प्रताप को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जेल अधीक्षक यूके पटेल ने बताया कि पिथौरा वार्ड-12 रानी सागर निवासी नकुल (23) गुरुवार सुबह 9 बजे जेल के बाहर कचरा फेंकने के लिए उसे मुख्य प्रहरी राणा प्रताप की निगरानी में निकाला गया था.
https://आफताब ने कई हथियारों से किए थे श्रद्धा के शव के टुकड़े, 5 चाकू बरामद
वह प्रहरी को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. रिपोर्ट पर पुलिस ने भादवि की धारा 224 के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है. उन्होंने बताया कि फरार कैदी धारा 457, 380 के तहत एक साल की सजा काट रहा था. उसे 29 अक्टूबर 2022 को सजा सुनाई गई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 24 जुलाई 2020 को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कराया था. वह जमानत पर 13 अगस्त को छूट गया था. बाद उसे 21 अक्टूबर 2022 को गैर जमानती वारंट पर पुन: जेल में दाखिल किया गया. इस बीच न्यायालय से 29 अक्टूबर 2022 को उसे दोनों धाराओं में एक-एक साल की सजा सुनाई गई है.
https://iVoomi S1 Electric Scooter लॉन्च, सिंगल चार्ज में दौड़ेगा 240 किमी







