আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

50 लीटर महुआ शराब की तस्करी करते पकड़ाया प्रधान आरक्षक

Published on: January 21, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. सरायपाली पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब का परिवहन करते सिंघोड़ा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक वृंदानंद भोई पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लीटर महुआ शराब और एक स्कार्पियो वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब की अवैध बिक्री, परिवहन पर कार्रवाई करने के लिए सभी थानों को निर्देशित किया गया था. सोमवार को सरायपाली पुलिस को सूचना मिली कि ओड़िशा की तरफ से चारपहिया वाहन में भारी मात्रा में शराब का अवैध परिवहन किया जाने वाला है. सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम ने एनएच 53 पर भोथलडीह चौक में वाहनों की सघन जांच की.

http://महिला-पुरुष की अधजली लाश बरामद, दम घुटने से बच्ची की भी मौत

चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 13 युए 8318 को रोका गया, तो वाहन में एक सिल्वर रंग के जरकीन में 50 लीटर महुआ शराब मिली. अवैध शराब बरामदगी पर पता चला कि वाहन में थाना सिंघोड़ा में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रेतनडीह निवासी वृंदानंद भोई पिता शौकीलाल भोई (47) सवार है. पूछताछ में प्रधान आरक्षक ने उक्त शराब के संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध महासमुंद पुलिस ने प्रधान आरक्षक वृंदानंद भोई को शराब का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई की. आरोपित के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. श्री शुक्ला ने बताया कि आरोपी ओड़िशा से शराब का परिवहन कर प्रेतनडीह ले आ रहा था.

http://फेसबुक पर थे 6 हजार फॉलोअर्स, मोबाइल पर व्यस्त रहती थी पत्नी.. पति ने कर दी हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now