আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खुद को अविवाहित बता शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, शिक्षक गिरफ्तार

Published on: November 17, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार-भाटापारा. एक विवाहित शिक्षक ने पहले तो सरकारी महिला कर्मचारी से फेसबुक में दोस्ती की. फिर कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं. बाद उससे डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक 35 साल की पीड़िता ने शिकायत की कि डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए पलारी निवासी दयाराम ध्रुव (40) से हुई थी. उस दौरान दयाराम ने उसे यह बताया था कि वह सर्व आदिवासी समाज का उपाध्यक्ष है. तुम्हारी शादी नहीं हो रही है. तुम मुझे अपना बायोडेटा दे दो मैं उसे अपने ग्रुप में डाल दूंगा. उससे तुम्हारी शादी आसानी से हो जाएगी. बाद दयाराम और उसके बीच बातचीत होने लगी.

https://मवेशियों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

उस वक्त दयाराम ने खुद के बारे में यह भी कहा थी मैं भी शादीशुदा नहीं हूं. बातचीत के कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे कहा कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं और शादी करना चाहता हूं. बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. बाद उसने शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया. वह कहती थी कि चलो शादी कर लेते हैं, तो वह आज-कल करता रहता था. ऐसा करते हुए डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त बीत गया, पर उसने शादी नहीं की. इस बीच कुछ दिन पहले शादी करने का दबाव बनाया, पर उसने साफ इनकार कर दिया कि मैं शादी नहीं कर पाऊंगा. शादी से इनकार करने पर मामले की शिकायत थाने में की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पता चला कि शिक्षक पहले से विवाहित है. उसके 2 बच्चे भी हैं.

https://एश्टन एगर की हैरतअंगेज फील्डिंग, हवा में उड़कर बाउंड्री पर बचाया छक्का

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now