नई दिल्ली. यह प्यार का मौसम चल रहा है और ‘बिग बॉस 15 के पहले रनर-अप रहे प्रतीक सहजपाल का म्यूजिक वीडियो ‘नैना मेरे’ रिलीज हो गया है. इसमें प्रतीक के साथ टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने परफॉर्म किया है. इस गाने एक एक्टर-सिंगर सुयश राय ने गाया है. इसके बोल पंकज दीक्षित ने लिखे हैं. यह एक रोमांटिक सॉन्ग है और प्रतीक-नीति की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. प्रतीक सहजपाल और नीति टेलर के ‘मेरे नैना’ गाने को अनमोल डेनियल ने कंपोज किया है और यह दिखाता है कि पहली नजर का प्यार कैसा दिखता है.
https://उर्फी जावेद का गाना ‘बेफिक्रा’ रिलीज, इंडो कनेडियन सिंगर कुंवर संग आईं नजर
म्यूजिक वीडियो में प्रतीक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं. प्रतीक पूरे गाने में पठानी सूट पहने दिखाई दिए हैं. उनका यह लुक उनके फैन्स को अट्रैक्ट करने के लिए काफी है. वहीं, नीति टेलर भी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सुयश राय की सॉलफुल आवाज ने दोनों की केमिस्ट्री को और भी खास बना दिया है. ‘नैना मेरे’ गाने को पंजाब की सबसे खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है.
https://मोनालिसा ने देसी लुक से इंटरनेट पर मचा दिया बवाल










