नई दिल्ली. एक के बाद एक नए हरियाणवी गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर हरियाणवी गानों ने धमाल मचाया हुआ है. इन गानों में भी सबसे ज्यादा रेणुका पंवार के गाने लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं. रेणुका पंवार के एक के बाद एक कई गाने रिलीज हुए हैं. आज फिर उनका एक नया गाना ‘बीपी हाई’ रिलीज हुआ है. उनका ये गाना यूट्यूब पर तहलका मचाया हुआ है. इस गाने में हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रांजल दहिया हैं. गाने में प्रांजल दहिया बहुत खूबसूरत लग रही हैं.
http://Samsung Galaxy S20 FE 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
गाने में प्रांजल दहिया का देसी लुक देखने को मिल रहा है. साथ ही आपको प्रांजल दहिया के साथ अमन जाजी की जबरदस्त जोड़ी भी देखने को मिले रही है. गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक दिन में ही वीडियो पर अब तक लाखों के पार व्यूज हो चुके हैं. प्रांजल दहिया इन दिनों हरियाणा की सुपरस्टार सपना चौधरी को टक्कर दे रही हैं. उनके कई गाने रिलीज के साथ ही खूब वायरल हुए हैं. उन्होंने रेणुका पंवार के साथ ’52 गज का दामन’ जैसा सुपरहिट गाना भी दिया है.
http://IPL 2021 : ऋषभ पंत होंगे DC के कप्तान, श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से बाहर










