रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम सुबह 11 बजे जारी कर दिए. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया है. परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट cgbse.nic.in पर देखा जा सकता है. हाईस्कूल में प्रज्ञा कश्यप ने टॉप किया है. जबकि 12वीं की परीक्षा में टिकेश वैष्णव टॉपर हैं. बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले दोनों ही मुंगेली जिले के रहने वाले हैं. हाईस्कूल में जहां 73.62 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 78.59 फीसदी गया है. हाईस्कूल में बालिकाओं का प्रतिशत 76.28 और बालकों का प्रतिशत 70.53 है. जबकि 12वीं की परीक्षा में बालिकाओं का प्रतिशत 82.02 और बालकों का 74.70 प्रतिशत रहा है. बता दें कि 10वीं में 3,87,542 छात्र-छात्राएं और 12वीं में 2,72,809 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए.
http://24 घंटे में कोरोना के 14933 नए केस, संक्रमितों की संख्या 4.40 लाख के पार
10वीं टॉपर
1. प्रज्ञा कश्यप मुंगेली, 100 फीसदी अंक
2. प्रशंसा राजपूत बेमेतरा, 99.33 प्रतिशत
3. भारती यादव बालोद, 98.67 प्रतिशत
12वीं टॉपर
1. टिकेश वैष्णव मुंगेली, 97.80 प्रतिशत
2. श्रेया अग्रवाल रायपुर, 97 प्रतिशत
3. तन्नू यादव बिलासपुर, 96.60 प्रतिशत
http://वन विभाग के 23 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, देखिए सूची







