पिथौरा. विकासखण्ड में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने बताया कि पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पोटापारा के मरीज़ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने एवं पांच से अधिक सक्रिय प्रकरण के कलस्टर पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पोटापारा के नीचे वर्णित चैहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इसके अलावा उक्त कन्टेनमेंट जोन के अलावा 3 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है. उत्तर दिशा में विद्युत सब स्टेशन, शिव साहू का मकान, मुकेश साहू का मकान, दक्षिण में मनराखन का मकान, संतोष साहू का मकान पतिराम की बाड़ी, पूर्व दिशा में परस का मकान, गली, पटेल का खेत और पश्चिम दिशा में संक्रमित का खेत व सड़क, खिलावन का मकान, गली है.
http://सुशांत को नहीं दी गई थी कोई जहरीली चीज, फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आई और भी कई बातें
कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे. प्रभारी अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी. सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा. स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्रवाई की जाएगी. कन्टेनमेंट जोन में तत्काल कार्रवाई के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, इनमें सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिथौरा को दिया गया है. दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान तथा आवागमन पर प्रतिबंध कराने का प्रभार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को सौंपा गया है.
http://मशहूर शायर राहत इंदौरी का 70 साल की उम्र में निधन
इसी तरह केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग का प्रभार कार्यपालन लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सिविल सर्जन को प्रभार सौंपा गया है. इसी प्रकार प्रवेश सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को, स्वास्थ्य टीम को आवश्यक दवा, मॉस्क, पीपीई किट उपलब्ध कराने का प्रभार खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया है. घरों का एक्टिव सर्विलांस का प्रभार महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक को, नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को तथा पर्यवेक्षण अधिकारी नायब तहसीलदार को नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के लिए गूगल मैप तैयार करने का प्रभार जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी, ई-जिला प्रबंधक, सीजी स्वान एवं भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक को सौंपा गया है.
शिवांगी-मोहसिन का म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ रिलीज, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री https://t.co/tRKjpcm03y
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 11, 2020







