আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सरपंच पद के आरक्षण की कार्रवाई स्थगित, आदेश जारी

Published on: November 14, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन ने सरपंच पद के आरक्षण की कार्रवाई वर्तमान में अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है. इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है. सरपंच पद के आरक्षण की कार्रवाई की प्रस्तावित तिथि पृथक से जारी की जाएगी. त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों जिसमें ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्य, अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के सदस्यों का प्रवर्गवार आरक्षण की प्रस्तावित तिथि 23 नवम्बर निर्धारित की गई है. केवल सरपंच पद के आरक्षण को वर्तमान में रोक कर शेष पदों पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, अध्यक्ष एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के पदों का प्रवर्गवार आरक्षण की कार्रवाई 23 नवम्बर तक सम्पन्न कराई जाएगी.

http://चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की सबसे खूबसूरत तस्वीर, ISRO ने की जारी

राजभवन में गूंजा ‘अरपा पैरी के धार’

रायपुर. राजभवन के दरबार हॉल में आज बाल दिवस के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय रायपुर की छात्राओं ने आकर्षक एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी. विद्यालय की छात्रा रूपवर्षा केरकेट्टा, सुमन दीवान, छाया कुशवाहा और जागेश्वरी सिन्हा के समूह ने छत्तीसगढ़ राज्य के राजगीत ‘अरपा पैरी के धार’ की भावमय प्रस्तुति दी. इसके बाद इन छात्राओं ने ‘मोर रायपुर’ के लिए गाया गया स्वच्छता गीत भी गाया. साथ ही नरवा, गरूवा, घुरूवा बारी’ पर आधारित गीतों की भी प्रस्तुती दी. उनकी प्रस्तुती की राज्यपाल अनुसुईया उइके और अन्य अतिथियों ने जमकर सराहना की. इस अवसर पर दिव्यांग छात्र अनमोल पटले ने राज्यपाल की स्केच उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान की. इसके साथ ही जेआर दानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा जिज्ञासा साहू और अनुष्का तिवारी ने पण्डित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला.

http://VIDEO : मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखीं रानी मुखर्जी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now