रायपुर. राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार अजीत वसंत संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम को अपर कलेक्टर जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पदस्थ किया गया है. समीर विश्नोई मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) तथा पदेन संयुक्त सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को उनके वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
http://गांव की समस्या को जो अपनी समझते हैं वे ही गांव के विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं : प्रकाश
दो दिवसीय प्रवास पर एक मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति
रायपुर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 1 मार्च से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे. वे यहां गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे तथा विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित पांच भवनों का लोकार्पण करेंगे. राष्ट्रपति 1 मार्च की सुबह रांची विमानतल से भारतीय वायुसेना के विमान से रवाना होकर पूर्वान्ह 11:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर आएंगें. वे यहां से 11:40 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 12:25 बजे बिलासपुर हेलीपेड पहुचेंगें और यहां से सर्किट हाऊस जाएंगें. वे शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगणों से हाई टी में भेंट करेंगे. राष्ट्रपति 2 मार्च को सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगें. वे पूर्वान्ह 11:15 बजे बिलासपुर हेलीपेड से रवाना होकर 12 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे और यहां से 12:10 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगें.
http://अफसरों और सचिव की लापरवाही से पंचायतविहीन हुआ देवसराल!







