আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों की पदस्थापना, काबरा बिलासपुर आईजी

Published on: February 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना की गई है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार प्रदीप गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर, दीपांशु विजय काबरा पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज और रतन लाल डांगी उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अम्बिकापुर पदस्थ किया गया है.

http://‘31 मार्च से पहले पालिका में टैक्स जमा कर अधिभार से बचें’

कलेक्टर ने निर्वाचित अभ्यर्थी को दिया प्रमाण पत्र

गरियाबंद. त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2019-20 के अंतर्गत जिला पंचायत गरियाबंद के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 से निर्वाचित अभ्यर्थी श्रीमती लक्ष्मी अरुण कुमार साहू को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया. जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के द्वितीय चरण में छुरा जनपद अंतर्गत उक्त क्षेत्र क्रमांक का निर्वाचन संपन्न हुआ था इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए पांच अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़े थे, जिसमें बोधनी साहू को 1164, एकता भूपेंद्र यादव को 9163, गायत्री दिनेश साहू को 5543, लक्ष्मी अरुण कुमार साहू को 14588 और संतोषी सिन्हा को 3729 मत प्राप्त हुए. इस अवसर पर अपर कलेक्टर के के बेहार और निर्वाचन से संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

http://चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर की खुदकुशी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now