আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला, कुमारी को महासमुंद थाने की कमान

Published on: September 15, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. एसपी भोजराम पटेल ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों और दो एएसआई का स्थानातंरण किया है. जारी आदेश के तहत कोतवाली थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को सरायपाली थाने की कमान सौंपी है. बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर को महासमुंद, सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को सांकरा थाना, सांकरा थाना प्रभारी इंद्रभूषण सिंह को यातायात शाखा का प्रभारी बनाया गया है. कोमाखान थाना प्रभारी रामावतार पटेल को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है, उनके स्थान पर सिरपुर चौकी प्रभारी एसआई हर्ष कुमार धुंरधर को नियुक्त किया है.

https://एक गांव… जहां होती है जहरीले सांपों की खेती

सरायपाली में पदस्थ एसआई विनोद नेताम को बसना थाना प्रभारी बनाया गया है. कोतवाली में पदस्थ एसआई योगेश सोनी को भंवरपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है. वहीं भंवरपुर में पदस्थ एसआई नसीमुद्दीन खान को तुमगांव थाने की कमान सौंपी गई है. तुमगांव थाना प्रभारी विनोद शर्मा को फिर से कोतवाली में पदस्थ किया गया है. बसना थाने में पदस्थ एसआई विजयवार को सरायपाली थाने में पदस्थ किया गया है. बसना में पदस्थ एएसआई विजय कुमार मिश्रा को सिरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है. एएसआई रणजीत छत्रे को रक्षित केन्द्र से बसना थाना में पदस्थ किया गया है.

https://विश्वास दिलाता हूं, खराब सड़कों को बारिश खत्म होते ही बनवाएंगे : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now