আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

युवती की सड़ी-गली लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Published on: February 21, 2020
---Advertisement---

रायपुर. बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में युवती की सड़ी-गली लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में युवती के लिव-इन पार्टनर वीरेंद्र पाटेल को गिरफ्तार किया है. वीरेंद्र पर आरोप है कि उसने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया. जानकारी के मुताबिक कॉलोनी के एक बंद मकान में 16 फरवरी को युवती की लाश सड़ी-गली हालत में मिली थी. तफ्तीश के दौरान युवती की शिनाख्त सरगुजा निवासी पबीना बडा के रूप में हुई. वह 4 साल पहले आरोपी वीरेंद्र पटेल के साथ रावतपुरा कॉलेज में पढ़ती थी. चार महीना पहले ही दोनों इस मकान में रहने के लिए आए थे जहां उसका शव मिला था. पुलिस के मुताबिक पबीना अपने घर से पैसा मंगाती थी.

http://नपा उपाध्यक्ष पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, रायपुर रेफर

करीब 20-25 लाख रुपए वह अपने घर से मंगा चुकी थी. करीब 6 माह पहले युवती के माता-पिता को पता चला कि पैसे पढ़ाई के लिए मंगाए ही नहीं जा रहे थे. इसी के चलते तो वे उसे लेने आए थे. लेकिन उसने इनकार कर दिया. इस पर परिवार वालों ने पैसे देने बंद कर दिए. आर्थिक तंगी के चलते पबीना और वीरेंद्र में झगड़े शुरू हो गए. कई लोगों से कर्जा भी लिया. इसी के चलते 6 जनवरी को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ. झगड़ा करने के बाद आरोपी विरेन्द्र पटेल युवती को अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर चला गया. रात को 11 बजे जब वह वापस लौटा तो उसे लड़की का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला. जिसके बाद आरोपी चाकू से रस्सी को काटकर शव को नीचे उतारा. घटना को छिपाने के लिए दूसरे कमरे में जाकर पंखे में दूसरा फांसी का फंदा तैयार किया और घर में ताला लगाकर फरार हो गया.

http://सोनभद्र में मिला सोने का भंडार, यूरेनियम भंडार भी होने की संभावना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now