रायगढ़. रायगढ़ पुलिस टीम ने 12 घंटों के अंदर अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया है, वहीं इस सफलता पर आईजी द्वारा रेस्क्यू टीम को 30 हजार रुपए का प्रोत्साहन के रूप में देकर पुरस्कृत किया गया है. घटना धर्मजयगढ़ क्षेत्र की है. जहां गुरुवार 24 दिसंबर को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द के अन्तर्गत 12 वर्षीय बालक का किडनैप कर किडनैपर्स ने परिजनों से 5 लाख फिरौती की मांग की. घटना की सूचना पर तत्काल एक्शन में आए पुलिस अधिकारी रात्रि में ही चौकी रैरूमा पहुंचे. एसपी रायगढ़ ने अपहृत बालक की रेस्क्यू के लिए टीम तैयार की और उन्हें हथियार से लैस कर जंगल रवाना किया. पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के मंसूबे पर पानी फेर कर बालक का सकुशल बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी हाल ही में चोरी के मामले में शामिल था.
जानकारी के अनुसार कल दिनांक 24.12.2020 के शाम पुलिस चौकी रैरूमा थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम बरहामड़ा में रहने वाले संजू बड़ा द्वारा पुलिस चौकी आकर उसके 12 वर्षीय बालक राहुल बड़ा को अज्ञात आरोपियों द्वारा किडनैप कर मोबाइल के माध्यम से 5 लाख की फिरौती के लिए कॉल किए जाने की जानकारी दी. चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जेम्स मिंज तत्काल घटना की जानकारी एसपी रायगढ़ संतोष कुमार सिंह को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एडिशनल एसपी रायगढ़ अभिषेक वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक को रैरूमा के लिए रात में ही रवाना कर दिया. साथ ही चौकी प्रभारी जूटमिल, थाना प्रभारी घरघोड़ा, धरमजयगढ़, तमनार, लैलूंगा, कापू को अपने-अपने क्षेत्र में नाकेबंदी कर अपहृत बालक एवं आरोपियों की सघन जांच का निर्देश दिया. वहीं पुलिस टीम ने पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रात्रि में गांव बरहामड़ा के लगभग 150 लोगों से पूछताछ की.
http://सितार और ढोल पे जिंगल बेल, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
इधर, पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा पूरे जिले को हाईअलर्ट पर रखकर रात्रि में बच्चे और किडनैपर्स की तलाश में रखा गया. अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार से सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर बालक के पिता ने बताया कि कुछ माह पूर्व अपनी पुश्तैनी जमीन बेचे हैं, जिसमें प्राप्त हुए रुपए से स्कॉर्पियो वाहन खरीदने की बात अपने जान पहचान से चर्चा किए थे. तब पुलिस टीम की जांच की दिशा फिरौती के लिए किडनैपिंग होने की पुष्टि हुई और जांच टीम द्वारा संदिग्ध किस्म के व्यक्तियों की खोजबीन की ओर तेज हुई. इसी दरमियान चोरी मामले में पकड़ा गया संदिग्ध अरूण टोप्पो ग्राम धौंरागांव बरपाली तथा उसके गांव विकास तिर्की जो राउरकेला (ओड़िशा) में बिजली पोल लगाने का काम करता था जो लॉकडाउन में जॉब छूट जाने पर गांव आकर रह रहा था, उसकी संलिप्तता इस किडनैपिंग में होने की अपुष्ट जानकारी मिली.
ऐसे में विकास तिर्की, अरूण टोप्पो एवं उसके एक साथी को संदेह के दायरे में रखा गया, तीनों कल से गांव में नहीं रहने की जानकारी मिली जिससे इन पर संदेह और बढ़ता गया. सुबह पुलिस की एक टीम को सूचना मिली कि जंगल भीतर तीन नकाबपोश एक बालक के हाथ-पैर बांधकर रखे हुए हैं. हथियारों से लैस होकर जंगल रेस्क्यू के लिए रवाना हुई पुलिस पार्टी की योजना यह थी कि किसी भी हालात में बालक की सकुशल बरामदगी होनी चाहिए. वहीं आरोपियों को रेस्यू टीम द्वारा जंगल में चारों ओर से घेराबंदी की भनक लग चुकी थी, वे बालक के साथ अप्रिय कृत्य कर भागने की फिराक में थे. तभी पुलिस पार्टी एकाएक मौके पर पहुंची और आरोपियों को चारों ओर से गन पाइंट में लिया गया, जिससे तीनों आरोपियों की योजना धरी की धरी रह गई और तीनों पकड़े गए. रात्रि से सुबह करीब 12 घंटे के संघर्ष के बाद तीन आरोपीगण- विकास तिर्की, अरूण टोप्पो और रामेश्वर मांझी तीनों निवासी धौंरागांव बरपाली रैरूमा पुलिस की पकड़ में आ गए.
http://किसी भी विद्यार्थी को ऑनलाइन क्लास से वंचित नहीं कर सकेंगे निजी विद्यालय
बालक को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया. घटनास्थल पर पुलिस को 03 मोबाइल, 03 चाकू, मोटरसाइकिल और बालक की साइकिल मिली है. तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने पर पुलिस की जांच सही निकली किडनैपिंग का मास्टरमाइंड विकास तिर्की निकला. पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. आरोपियों को थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 247/2020 धारा 364(A) भादवि में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा गया है. आज दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी रायगढ़ द्वारा अपहृत बालक के सकुल बरामदगी पर पुलिस महानिदेशक एवं रेंज आईजी द्वारा रायगढ़ पुलिस को बधाई देने एवं रेंज आईजी दीपांशु काबरा द्वारा रेस्क्यू टीम का हिस्सा रहे अधिकारी/कर्मचारियों को नकद 30,000 रुपए इनाम स्वरूप दिए जाने की जानकारी दी गई है.
सांभर शिकार मामले में 7 गिरफ्तार, मांस-तार-कुल्हाड़ी बरामद https://t.co/ysTyEPqpXt
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 25, 2020
Vivo V20 (2021) भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/9scsoVIGxP
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 25, 2020
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जानिए किसे मिला मौका https://t.co/jZzU4Zi6Vc
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 25, 2020
बरसात में ढह गया था 10 मकान, ग्रामीण बेघर अब तक मुआवजा भी नहीं https://t.co/bzlrXyw3dQ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 25, 2020







