আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुर्रा मिल में पुलिस का छापा, बोरियों में मिला 25 हजार का गुटखा

Published on: May 3, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/सरायपाली. पुलिस ने बगईजोर के मुर्रा मिल में छापा मारकर भारी मात्रा में गुटखा बरामद की है. मामले में मिल संचालक सोनू अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है. थाना प्रभारी मल्लिका ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होनें शनिवार देर शाम टीम के साथ मिल में रखे मुर्रे के करीब डेढ़ सौ बोरियों की जांच की. इसमें पुलिस को चार बोरियों में मुर्रे की बोरियों में 200 पैकेट राजश्री गुटखा और उसके साथ मिलाने वाला 200 पैकेट तम्बाकू मिला. उन्होने बताया कि मिल संचालक द्वारा मुर्रे की आड़ में गुटखा सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी. जिस पर टीम बनाकर मिल में दबिश दी गई और गुटखा जब्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है. जब्त गुटखे की कीमत करीब 25 हजार रुपए आंकी गई है.

http://KBC के नए सीजन के साथ फिर आ रहे अमिताभ बच्चन, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

19 हाथियों ने बम्हनी के सीताफल जंगल में जमाया डेरा, 4 बार नयापारा पहुंचे

महासमुंद. 23 सदस्यीय हाथियों का दल भोजन-पानी की तलाश में यत्र-तत्र भटक रहा है. दल के 19 हाथियों ने बम्हनी के सीताफल जंगल में अपना डेरा जमाया है जबकि 4 हाथी बार नयापारा की ओर कूच कर गए हैं. हाथियों के बार नयापारा जाने के बाद चार जिलों के वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है. इसमें महासमुंद के अलावा गरियाबंद, रायपुर और बलौदाबाजार जिले का वन अमला सीमा क्षेत्र में हाथियों के मूव्हमेंट पर नजर बनाए हुए हैं. वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि दतैल समेत 19 हाथी आज सुबह से बम्हनी के सीताफल बगीचे में हैं. चार हाथी कल रात ही बार नयापारा की ओर रवाना हो गए थे. वर्तमान में चार हाथी के बार नवापारा के जंगल में होने की खबर है.

http://शिखर धवन का बेटे के साथ दंगल, देखिए वायरल वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now