আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजयुमो के प्रदर्शन के बाद एक्शन में पुलिस, 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर FIR

Published on: August 25, 2022
---Advertisement---

रायपुर. भाजयुमो के बुधवार को रायपुर में हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन के बाद वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के जरिए पुलिस ने 20 नामजद सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार जगदलपुर के कार्यकर्ता अविनाश श्रीवास्तव, आनंद झा और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. ओसीएम चौक के पास पुलिस को लाठीचार्ज के लिए उकसाने, अपशब्दों का प्रयोग करने, जवानों से अभद्रता और धक्कामुक्की का आरोप है. वहीं तुषार चोपड़ा और अन्य पर पुलिस से अभद्रता, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है. पंचशील नगर में बैरिकेड के पास शुभम गुप्ता निवासी अकलतरा, सोनू सिंह निवासी अकलतरा, रवि पांडे निवासी जांजगीर चांपा, नरोत्तम गव्हेल निवासी मालखरोदा,

https://मर्सिडीज की पहली परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

सुमित पांडे निवासी अकलतरा, राजकुमार चंद्रा निवासी जांजगीर-चांपा, गिरधर गोपाल चंद्रा निवासी जैजैपुर, मनोज कुमार साहू निवासी जैजैपुर, करण कुमार यादव निवासी अकलतरा, सुनील सिंह निवासी अकलतरा और अन्य भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर भी सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है. इन सभी पर तोड़फोड़, अभद्रता, पुलिस कर्मचारियों को धक्का देने, उन्हें चोट पहुंचाने, शासकीय काम में बाधा डालने के आरोप हैं. शहीद भगत सिंह चौक पर निखिल सिंह राठौर निवासी भानुप्रतापपुर, राज कमल राठौर निवासी सक्ती, सतनाम सिंह निवासी रायगढ़, सूरज शर्मा निवासी रायगढ़, मयूरेश केसरवानी निवासी सारंगढ़, आलोक पटेल निवासी डभरा चंद्रपुर और अन्य के द्वारा तोड़फोड़ करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस कर्मचारियों को धक्का देने, शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने, पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें घायल करने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है.

https://अब नंबर प्लेट से होगी टोल टैक्स की वसूली, गडकरी ने बताया प्लान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now