আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शराब कोचियों पर पुलिस की नजर, चार मामले में 40 लीटर शराब जब्त, 6 गिरफ्तार

Published on: April 2, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने बुधवार को एक बार फिर अवैध शराब के विक्रय की मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद अवैध महुआ शराब के तीन प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार अभी आगे भी अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई जारी रहेगी. कोरोना के कारण पूरे देशभर में चल रहे लॉकडाउन के तहत पिथौरा में भी लॉकडाउन है बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री बन्द होने का नाम नहीं ले रही है. एसडीओपी पुपलेश पात्रे एवं थाना प्रभारी कमला पुसाम की सक्रियता से इस संकट में भी अवैध शराब का व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग प्रकरणों में कुल 40 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई है.

http://पहली से 8वीं और 9वीं, 11वीं के विद्यार्थियों के जनरल प्रमोशन का आदेश जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम कोकोभाटा में धर्मसिंह ध्रुव पिता सुदर्शन ध्रुव (39), रमेश गिरी पिता अहिलाल गिरी (39) ठाकुरदिया से शराब लेकर कोकोभाटा की तरफ जा रहे थे जिसे ग्रामीणों की सूचना पर दो जरकिन से कुल 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. वहीं ग्राम सुखीपाली में 20 लीटर महुआ शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. दूतो बरिहा पिता भीम बरिहा (58), रोहित बूढ़े पिता ठंडा राम बूढ़े (41), अशोक भोई पिता परदेसी भोई (24) द्वारा छीन पेड़ के नीचे अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा था. ग्रामीणों की सूचना के बाद छापामार कार्रवाई में आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कोमल पटेल पिता नहर पटेल (23) को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा. उक्त आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.

http://अवकाश स्वीकृति के बगैर अनुपस्थित, नान के जिला प्रबंधक निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now