पिथौरा. नगर में लॉकडाउन के 18 वें दिन स्थानीय पुलिस ने एक महिला पुलिस अधिकारी के गाने के साथ नगर में फ्लैगमार्च कर लोगों को घरों में ही रह कर कोरोना को हराने के आह्वान किया. नगर में लगातार लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों की बढ़ती संख्या देख कर शुक्रवार सुबह स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च करते हुए उल्लंघन करने वालों को कड़ी फटकार लगाई. बाद शाम एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा ‘कोरोना को हराना है’ गीत के साथ पुनः फ्लैग मार्च करते हुए नगरवासियों को कोरोना को हराने घर पर ही रहने का आह्वान किया. आज शाम के फ्लैग मार्च में मुख्यतः थाना प्रभारी कमला पुसाम एवं तहसीलदार टीआर देवांगन नेतृत्व कर रहे थे.
http://एसबी इस्पात से पैदल भाटापारा जा रहे थे 19 मजदूर, प्रशासन ने ली सुध
राज्यपाल ने भिलाई स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की
रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग जिले के भिलाई पावर हाउस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रदेश को कोरोना महामारी से मुक्त रखने की कामना से अभिषेक किया. राज्यपाल ने भगवान शिव से छत्तीसगढ़ में सुख-समृद्धि लाने और यहां के नागरिकों को स्वस्थ-निरोगी रखने की प्रार्थना की.
http://देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, जागरूक और सतर्क रहें : स्वास्थ्य मंत्रालय







