नई दिल्ली. Poco M2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. पोको एम 2 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपए जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए है. फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 15 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. पोको का यह फोन ब्रिक रेड, स्लेट ब्लू और पिच ब्लैक कलर में आता है. कंपनी फोन के साथ स्क्रीन प्रोटेक्टर मुफ्त दे रही है. पोको एम2 में 6.53 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है. फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स लिए ARM माली-G52 जीपीयू है.
http://बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का ने शेयर की तस्वीर, विराट ने किया स्पेशल कमेंट
पोको एम2 में 64 जीबी व 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI पर चलता है. इसमें पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी 2 दिन तक चल जाएगी. बैटरी 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है. बात करें कैमरे की तो पोको एम2 में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल, 5 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए गए हैं. फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है. कैमरा AI डिटेक्शन के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए आईआर ब्लास्टर, ड्यूल माइक्रोफोन्स, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और अल्ट्रा-लीनियर स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन के रियर पर एंटी फिंगरप्रिंट पैटर्न है. फोन P2i कोटिंग के साथ आता है.










