नई दिल्ली. पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग्स अकाउंट और 2 करोड़ रुपए से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में इजाफा किया है. नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू हो गई हैं. पीएनबी ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. जबकि, एफडी की ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट्स तक का इजाफा हुआ है. दस लाख रुपए से कम के सेविंग्स अकाउंट की बैलेंस अमाउंट पर पीएनबी 2.70 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर की पेशकश जारी रखेगा. सेविंग्स अकाउंट के बैलेंस अमाउंट 10 लाख से 100 करोड़ रुपए से कम होने पर, पीएनबी 2.75 फीसदी ब्याज दर देना जारी रखेगा. सौ करोड़ और उससे अधिक के सेविंग्स अकाउंट की शेष राशि पर ब्याज दर 2.75 फीसदी से 3 फीसदी प्रति वर्ष हो गई है.
https://SC ने नोटबंदी वाले केंद्र के फैसले को ठहराया सही, एक जज की राय अलग
पीएनबी 7 से 45 दिनों की एफडी पर 3.50 फीसदी ब्याज दर देना जारी रखेगा. बैंक 46 से 179 दिनों की एफडी पर 4.50 फीसदी और 180 दिनों से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 5.50 फीसदी की ब्याज दर देना जारी रखेगा. बैंक ने 1 वर्ष से 665 दिनों की एफडी पर ब्याज दर को 45 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 6.30 फीसदी से 6.75 फीसदी कर दिया है. वहीं 666 दिनों की एफडी पर 7.25 फीसदी की ब्याज दर की जारी रहेगी. वहीं 667 दिनों से 2 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी. पीएनबी ने 2 साल से अधिक और 3 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर 6.75 फीसदी कर दी है. बैंक 3 साल से ज्यादा और 10 साल तक की एफडी पर 6.50 फीसदी देना जारी रखेगा.










