नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक की दो पहलों- भारतीय रिजर्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना की शुरुआत की. जिनका आम आदमी को काफी फायदा होगा. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन दो योजनाओं को लॉन्च किया गया है, उससे देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा और कैपिटल मार्केट्स को एक्सेस करना, निवेशकों के लिए अधिक आसान, अधिक सुरक्षित बनेगा. अब लोगों को सुरक्षित निवेश का एक और विकल्प मिल गया है. देश के बहुत बड़े वर्ग को गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में सीधा निवेश करने में आसानी होगी.
खुदरा प्रत्यक्ष योजना
इस योजना के द्वारा छोटे आम निवेशकों की पहुंच सरकारी प्रतिभूतियों तक बढ़ाने की कोशिश होगी. इसके तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में लोगों के सीधे निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक रोड मैप तैयार किया जाएगा. इससे आम निवेशक आसानी से रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन खाता खोलकर सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश कर पाएंगे. अभी तक इनमें संस्थागत निवेश ही ज्यादा है. इसके लिए रिजर्व बैंक किसी तरह का चार्ज भी नहीं लेगा यानी इस सेवा की कोई फीस नहीं होगी.
https://नई Maruti Celerio भारत में लॉन्च, 26.68kmpl है माइलेज
रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना
रिजर्व बैंक की एकीकृत लोकपाल योजना के द्वारा देश में लोगों द्वारा बैंकों की शिकायतों के बारे में समाधान प्रक्रिया में और सुधार करने की कोशिश की जाएगी. इसके पीछे सोच यह है कि आम लोगों की शिकायतों का समाधान जल्द और आसान तरीके से हो सके. इस स्कीम की थीम- एक देश, एक लोकपाल बनाई गई है. इसके तहत ग्राहकों अपनी शिकायत एक ही पोर्टल, एक ई-मेल और एक पत पर कर सकेंगे. इस एक विंडो के द्वारा बैंक ग्राहक अपनी शिकायतें फाइल कर सकेंगे, दस्तावेज जमा कर पाएंगे और शिकायतों की प्रगति की निगरानी करते हुए अपना फीडबैक भी दे पाएंगे.










