नई दिल्ली. प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि योजना के तहत 10 किस्ते लाभार्थी किसानों के खातों में ट्रांसफर हो चुकी हैं. बता दें पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थियों की तरफ से किसानों को हर साल 6000 रुपए दिए जाते हैं. इस रकम को तीन समान किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त कब आएगी इस बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि पीएम मोदी 31 मई को 11वीं किस्त जारी करेंगे. इससे पहले किसानों से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है. ऐसे में आपका यह जानना जरूरी है कि इस बार 11वीं किस्त के 2000 रुपए आपके खाते में आएंगे या नहीं.
https://तो क्या इस वजह से बबीता जी छोड़ रही हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो?
ऐसे चेक करें किस्त के पैसे आएंगे या नहीं
सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं. अब ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में दिए गए Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां क्लिक करने पर खुलने वाले वेबपेज पर आपसे प्रदेश, जिला, सब जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी मांगी जाएगी. सभी जानकारी सही भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें. यहां आपके सामने एक लिस्ट होगी, इसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं. यदि आपका नाम लिस्ट में है तो आपके खाते में पीएम किसान किसान के 2000 रुपए आएंगे.
https://भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त, ACB ने किया गिरफ्तार










