আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

PM Kisan के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के तरीके में हुआ बदलाव

Published on: November 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि का स्‍टेटस चेक करने में सरकार की तरफ से बड़ा बदलाव किया गया है. योजना के लाभार्थी किसान अब बेनिफिशियिरी स्टेटस आधार कार्ड से चेक नहीं कर पाएंगे. सरकार की तरफ से पिछले दिनों किसानों के खाते में डायरेक्‍ट ट्रांसफर बेनिफिट के जरिए 12वीं किस्‍त के 2000 रुपए जारी किए गए थे. अब पीएम किसान के पोर्टल पर बेनिफिशियिरी स्टेटस देखने के सिस्‍टम में बदलाव किया गया है.

नए नियम के तहत आपको स्‍टेटस चेक करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर का यूज करना होगा. पीएम मोदी की तरफ से हाल ही में ट्रांसफर की गई राशि तमाम किसानों के खाते में नहीं आई है. ऐसे लोग जिनके दस्‍तावेज ठीक है, वे किस्‍त की राशि के लिए 30 नवंबर 2022 तक का इंतजार कर सकते हैं. इसके अलावा जिनको संदेह है वह अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं. इससे आप यह पता कर सकते हैं कि वह लाभार्थी हैं या नहीं.

https://पौने तीन करोड़ की लागत से होगा पहुंच मार्ग के साथ पुलिया निर्माण

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस

सबसे पहले आप pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाएं.

यहां फार्मर कॉर्नर सेक्‍शन में जाकर बेनिफिशियिरी टैब पर क्लिक करें.

नया पेज ओपन होने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.

अब कैप्चा कोड सही से भरें, सब्मिट पर क्लिक करके बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें.

https://सभी जिलों में लगाई जाएगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now