नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 8वीं किस्त देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में भेज दी गई है. इस योजना के तहत 9.5 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 19,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए. बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों के परिवार को हर साल 6000 रुपए 3 किस्तों में दिए जाते हैं. यह पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. हालांकि, कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें किस्त के पैसे अभी तक नहीं मिले हैं. ऐसे में सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं.
http://मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए लॉन्च की सुपर कम्पोस्ट खाद, कीमत 6 रुपए किलो
इन नंबरों पर करें संपर्क
पीएम किसान योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त करने या समस्या होने पर शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी मौजूद है. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 011-24300606 भी है. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है.
http://छत्तीसगढ़ की औसत पॉजिटिविटी दर अब 8 प्रतिशत पहुंची










