আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

PM Kisan : जल्द किसानों के खाते आ सकती है 11वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

Published on: April 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. नया वित्त शुरू हो चुका है और इसके साथ ही योजना के तहत अप्रैल-जुलाई की किस्त जल्द ही किसानों के खाते में आने वाली है. ये योजना की 11वीं किस्त होगी. पिछले रिकॉर्ड को देखें तो अप्रैल-जुलाई की किस्त बीते साल 15 मई को आई थी. लेकिन, इस बार इसके इसी महीने आने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार पीएम किसान की किस्त रामनवमी या फिर अंबेडकर जयंती के अवसर पर मिल सकती है. लेकिन इससे पहले आपके लिए जो काम करना बेहद जरूरी है वो है ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना. ऐसा न करने पर आपकी किस्त में रुकावट पेश आ सकती है. गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं.

https://नए Suzuki Avenis स्कूटर का स्टैंडर्ड एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.

अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें.

अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें.

फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी.

किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं.

https://IPL 2022: पैट कमिंस की आंधी में उड़ी MI, KKR को मिली तीसरी जीत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now