नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार हर एक किसान कर रहा है. सम्मान निधि की 10वीं किस्त को लेकर अभी तक यहीं अनुमान लगाया जा रहा था कि 15 से 16 दिसंबर को किसानों के खाते में किस्त के पैसे आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब कयास यह लगाया जा रहा कि इसमें कुछ समय और लग सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शायद पिछले साल की ही तरह इस बार भी पीएम किसान की 10वीं किस्त 25 दिसंबर को जारी की जाए. दरअसल, केंद्र सरकार ने अभी तक 10वीं किस्त को लेकर कोई तारीख का ऐलान नहीं किया है. लाभार्थियों के स्टेटस को देखते हुए किस्त के देरी से आने का अंदाजा लगाया जा रहा है.
https://दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपकप्तान होंगे केएल राहुल
किसानों के स्टेटस में अभी तक ‘Rft Signed by State For 10th Installment’ दिख रहा है. इसमें Rft का मतलब है कि राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के डाटा की जांच कर ली गई है. अब केवल FTO (Fund Transfer Order) जनरेट होना बाकी है. जिसके चलते पूरी किस्त रुकी हुई है. बता दें सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का हर संभव प्रयास कर रही है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार की सबसे सफल योजनाओं में एक है. बता दें कि इस महीने तक योजना में पहले से ही 5 बदलाव किए जा चुके हैं. अब पिछले हफ्ते ही इसमें छठा बदलाव किया गया है. इसके तहत किसानों के लिए अब e-KYC कराना आवश्यक कर दिया गया है. आप इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी PM Kisan Yojna की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ले सकते हैं.
https://WHO की चेतावनी- डेढ़ से तीन दिनों में दोगुने हो रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले










