আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

25 से प्रारंभ होगी पीयूष की पदयात्रा, विभिन्न समाजों के प्रमुख दिखाएंगे हरी झंडी

Published on: September 22, 2019
---Advertisement---

बसना. भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष मिश्रा की पदयात्रा 25 सितंबर से प्रारंभ होगी. पीयूष मिश्रा की यात्रा का यह पहला वर्ष होगा. विदित हो कि क्रेडा के पूर्व अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पुरन्दर मिश्रा विगत 22 वर्षों से पदयात्रा कर रहे थे. पिछले वर्ष तत्कालीन महासमुंद सांसद चन्दूलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं आम जनमानस के समक्ष पदयात्रा का कार्यभार श्री मिश्रा ने अपने ज्येष्ठ पुत्र पीयूष मिश्रा को सौंपा था. इसी परिप्रेक्ष्य में इस वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक पीयूष पदयात्रा करेंगे. पदयात्रा की शुरुआत गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर से होगी जहां विभिन्न समाजों के प्रमुख पीयूष को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे. ज्ञात हो कि रामचंण्डी मंदिर को कोलता समाज का आस्था स्थल माना जाता है.

http://रामायण से जुड़े सवाल पर ट्रोल होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब

इन सात दिनों में पदयात्रा बसना विधानसभा के विभिन्न गांवों में पहुंचेगी. इस वर्ष इस पदयात्रा में पीयूष ने कुछ परिवर्तन किया है. पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए श्री मिश्रा ने कहा अंत्योदय एवं जन जागरण पदयात्रा का उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान, लक्ष्य अंत्योदय, वृक्षारोपण, नशा मुक्त भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गांवों की ब्लड डायरेक्टरी बनाना, रक्तदान के प्रति जागरूक करना, उन्नत कृषि विधि की चर्चा, फसल बीमा, जल संवर्धन, वाटर हार्वेस्टिंग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत, जन जागरण, मेरा गांव सबसे स्वच्छ सबसे सुंदर, धर्म जागरण, सर्व शिक्षा अभियान समेत कई जन हितैषी विषय होंगे. श्री मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष पदयात्रा का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर को सांकरा हाईस्कूल मैदान में होगा जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. पीयूष ने बसना विधानसभा के सभी लोगों को पदयात्रा में शामिल होकर इसे भव्य बनाने की अपील की है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now