रजिंदर खनूजा
पिथौरा. क्षेत्र की डामरीकृत सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है. सड़कों के बड़े-बड़े गड्ढों से चारपहिया के अलावा दोपहिया वाहनों का भी चलना दूभर हो गया है. जिससे लगातार इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसके अलावा वाहनों का नुकसान भी होने लगा है. गरियाबंद से बिलासपुर को जोड़ने वाले राजमार्ग में बागबाहरा से पिथौरा के बीच का मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है. मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालक परेशान हो चुके हैं. दोपहिया सवार प्रतिदिन गड्ढों की वजह से गिरकर चोटिल हो रहे हैं. ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष बारिश समाप्त होते ही उक्त राजमार्ग में पेंच लगा कर मरम्मत की जाती थी पर इस वर्ष इस मार्ग को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया है जिससे मार्ग ही हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है. क्षेत्रवासियों ने उक्त मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की है.
http://वित्तीय अनियमितता एवं लापरवाही, कई पंचायत सचिव निलंबित
किसानों को केसीसी जारी करने 2-7 मार्च तक विशेष शिविर
महासमुंद. प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि के अंतर्गत सभी पात्र कृषकों को किसान क्रेडिट प्रदान करने के लिए जिले में 02 मार्च से 07 मार्च तक सभी सहकारी समितियों में विशेष शिविर लगाएं जाएंगे. छह दिनो तक चलने वाले इस शिविर के माध्यम से वन भूमि पट्टाधारी कृषकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा. ताकि बैंकों से ऋण सुविधा का लाभ उठाकर वन भूमि के पट्टाधारी कृषक भी अपनी खेती किसानी को बनाने के साथ ही कृषि आधारित आय मूलक गतिविधियों को सहजता से अपना सकें.
http://सीएम भूपेश की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर इनकम टैक्स का छापा







