আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम और तुलसी राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

Published on: March 12, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 2 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अविक्ता केटीएस तुलसी को राज्यसभा की टिकट दी गई है. बता दें कि अभी एक सीट पर कांग्रेस और दूसरी सीट पर भाजपा का कब्जा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और भाजपा के जशपुर राजपरिवार के राजा रणविजय सिंह जूदेव का 9 अप्रैल को कार्यकाल खत्म हो जाएगा. राज्यसभा चुनाव के लिए 13 मार्च तक नामांकन भरने का आखिरी दिन है. वहीं 16 मार्च को नामों की स्क्रूटनी और 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. सभी सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है और उसी दिन शाम में मतगणना होगी.

http://अनाचार के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में एक लड़की समेत 5 गिरफ्तार

http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 मार्च को

धमतरी. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी के तत्वाधान में 13 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प रखा गया है. सुबह 11 से 03 बजे तक कम्पोजिट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र द्वारा रिक्त 58 पदों पर भर्ती की जाएगी. रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बारहवीं, स्नातक, डीसीए/पीजीडीसीए/आईटीआई कोपा और कम्प्यूटर में हिन्दी एवं इंग्लिश टायपिंग के जानकार प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं. इच्छुक आवेदक शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ आवेदन लेकर नियत समय पर प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
887134271

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now